Pages

Thursday, August 30, 2018

बैंकिंग में उतरी डाक सेवा, इंडिया पोस्ट पेमेट्स बैंक 1 सितम्बर से प्रारंभ : विनय कुमार तिवारी

बैंकिंग में उतरी डाक सेवा, इंडिया पोस्ट पेमेट्स बैंक 1 सितम्बर से प्रारंभ : विनय कुमार तिवारी

देहरादून। भारतीय डाक विभाग अपने महत्वाकांशी परियोजना के माध्यम से आमजन को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसके लिए विभाग द्वारा इंडिया प्रोजेक्ट ‘इंडिया पोस्ट पेमेट्स बैंक’ की परियोजना संचालित की जा रही है। यूं तो इसका शुभारंभ एक सितम्बर को प्रधानमंत्री करेंगे लेकिन उत्तराखंड की सभी 12 शाखाओं का भी शुभारंभ इसी दिन होगा जिसे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। यह जानकारी वृहस्पतिवार को मीडिया को चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखण्ड परिमण्डल देहरादून विनय कुमार तिवारी ने दी।
चीफ पोस्ट जनरल उत्तराखंड परिमंडल ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक दूर दराज के गांवो, कस्बो के निवासियों व छोटे व्यापारियों तथा कामगारों को सुलभ होगा। इसकी सेवाएं शहर के निवासियों के लिये भी उपलब्ध रहेंगी।
श्री तिवारी ने कहा कि विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों, मनरेगा के मजदूरों तथा अन्य डायरेक्ट बेनीपिफट ट्रांसफर योजना के लाभर्थियों को उनके द्वार पर समस्त सेवाएं मिल पायेगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाता खुलवाने के लिए किसी प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है और न ही किसी प्रकार का आवेदन पत्र भरना होगा। केवल आधर नम्बर देकर खाता खुलवाया जा सकता है। उन्होने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक विश्व का सबसे बड़ा बैंकिग नेटवर्क होगा जो विशेषत: ग्रामीण क्षेत्रों में ध्यान देगा। श्री तिवारी के साथ इस अवसर पर अन्य कई अधिकारी उपस्थित थे।

राफेल डील केंद्र सरकार का महाघोटला, कांग्रेस करेंगी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन……

राफेल डील केंद्र सरकार का महाघोटला, कांग्रेस करेंगी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन……

राफेल डील को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है कांग्रेसी नेता इस डील कों लेकर लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे है। इसी कडी में आज देहरादून पहुंचे मनीष तिवारी ने कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता में बीजेपी सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि, राफेल डील में 526 करोड़ का विमान 1690 करोड़ में खरीदा गया है। राफेल सौदा केंद्र सरकार का महाघोटाला है इसलिए इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार की नीयत पाक-साफ है तो वह जेपीसी से क्यों डर रही है? यदि सरकार ने इस मामले की जेपीसी जांच नहीं कराई तो कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर इस सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ देगी।आपकों बता दें कि राफेल डील के विरोध में कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देश के जिन 90 शहरों में राफेल डील के विरोध में राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भेजा जाना तय हुआ है, उसमें उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल भी शामिल है। इसी कडी में आज मनीष तिवारी देहरादून पहुंचे।

आज का राशिफल, जनिए आज कैसा रहने वाला है आपका दिन…..

आज का राशिफल, जनिए आज कैसा रहने वाला है आपका दिन…..

मेष :- आज आपके साथ किसी प्रकार का कोई तालमेल धन से संबन्धित खराब हो सकता है साथ ही विधार्थियों के लिए दिन हर तरह से उत्तम है घर मे किसी न किसी को सेहत की दिक्कते हो सकती है
वृष :- पेट मे किसी प्रकार की खराबी बनगी आप के मन मे किसी प्रकार के नकारात्मक विचार आएगे मित्रो का सहयोग मिलेगा आज का दिन किसी प्रकार का लेनदेन न करे किसी प्रकार की नयी  योजना बना सकते है आज किसी के यहा मांगलिक कार्यो का काम कर सकता है
मिथुन :- आज के दिन आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। घर के  किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।आज के दिन आपको परिवार से मिलने वाले सुख में कमी बन सकती है।आगे पढ़ें

चमोली में बादल फटने से 2 भाइयों की मौत

चमोली में बादल फटने से 2 भाइयों की मौत

चमोली। उत्तराखंड से प्रकृति ही नाराज लग रही है। अतिवृष्टि के कारण जहां भारी भरकम नुकसान हो रहा है वहीं वरुणावत गांव में बड़े-बड़े बोल्डर गिर रहे हैं जिसके कारण गांव खाली करा लिया गया है। पत्थरों से कई लोग घायल हो गए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यही स्थिति चमोली के फरखेत की भी है जहां बिती रात घर में सो रहे गब्बर लाल और शब्बर लाल मकान के मलबे में दब गए जबकि एक अन्य मेहमान जान बचाकर भागा।
उत्तराखंड के कई इलाकों में देर शाम से ही भारी बारिश हो रही है। देहरादून के कई इलाकों में जलभराव का नजारा आम हो गया है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति की वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं लगातार हो रही भारी बारिश से पहाड़ों से भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है। दून के वरुणावत गांव पर बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से कई लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फरखेत गांव में बादल फटने से 2 भाइयों की मौत की खबर है। बारिश की वजह से प्रदेश की नदियां पूरे उफान पर हैं और नदियों के किनारे स्थित दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है।

Wednesday, August 29, 2018

एक शराब तस्कर शराब के साथ गिरफ्तार

एक शराब तस्कर शराब के साथ गिरफ्तार

देहरादून। जनपद में अवैध नशा, शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवम छेत्रधिकारी विकासनगर के निर्देशन में कार्यवाही जारी है। जिसके तहत एक शराब तस्कर पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक विकास नगर शिशुपाल सिंह नेगी के मार्गदर्शन में चौकी कुल्हाल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों आदि का चेकिंग अभियान चलाया गया। एक अभियुक्त हेमराज पुत्र लोक बहादुर निवासी चंडीगढ़ को 48 बोतलों के साथ पकड़ा गया। चेकिंग के दौरान बस से उतर कर भागते वक्त समय उसे गिरफ्तार किया गया तथा कर धारा 60 एक्साइज एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया।

सावधान! भारी पड़ सकते है यह दो दिन, मौसम विभाग ने फिर जारी किया भारी बारिश का अर्लट…..

सावधान! भारी पड़ सकते है यह दो दिन, मौसम विभाग ने फिर जारी किया भारी बारिश का अर्लट…..

उत्तराखंड़ में आसमान से आफत बनकर बरस रही बारिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को कहर बरपाने के बाद फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार एक और दो सितंबर को प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 अगस्त की रात से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो सकती है। भारी बारिश का यह क्रम तीन सितंबर तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा रहेगी। इसके साथ-साथ पूरे दिन दो से तीन दौर की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बौछार पड़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार 31 अगस्त की रात से मौसम में बदलाव होने लगेगा। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू होने का अनुमान है। एक और दो सितंबर को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तीन सितंबर को भी लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश होगी।

125 घुमंतु व्यक्ति चिह्नित, चार हजार अर्थ दंड वसूला

125 घुमंतु व्यक्ति चिह्नित, चार हजार अर्थ दंड वसूला

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) क्षेत्राधिकारी विकासनगर के आदेश से थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी घुमंतू व खानाबदोश व्यक्तियों के सत्यापन्न करने हेतु विर्देशित किया गया।
वरिष्ठ उप निरीक्षक बलदेव सिंह के नेतृत्व मे कोतवाली विकासनगर क्षेत्रांतर्गत डाकपत्थर बाजार विकासनगर हरबर्टपुर व कुल्हाल आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस क्षेत्र में घुमक्कड़ व खाना बदोश प्रजाति व बाहरी सन्दिग्ध व्यक्तियों के 125 व्यक्ति चिह्नित किए गए। इनमें 8 व्यक्तियो को नशे की दशा मे पाये जाने पर चालान किया गया। जिनसे 4000 रुपये अर्थदंड वसूला गया। विकास नगर क्षेत्र के समस्त मकान मालिकों को किरायेदारों व घरेलू नौकरों के सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
सत्यापन करने वाली टीम में वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक बलदेव सिंह, उप निरीक्षक नीरज चौधरी, रामनरेश शर्मा, दीपक मैठाणी, सनोज कुमार, प्रमोद कुमार, रतन सिंह , पंकज कुमार, मनोज भट्ट के नाम शामिल है। इनके साथ ही साथ चीता मोबाइल में नियुक्त कर्मचारीगणों को भी इस कार्य में लगाया गया।

साइबर क्राइम पर पुलिस सतर्क, जांच टीमें गठित

साइबर क्राइम पर पुलिस सतर्क, जांच टीमें गठित देहरादून।  गोरा पड़ाव की घटना पुलिस अधिकारियों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। इस संदर्भ मे...