Pages

Saturday, August 25, 2018

गहरी खाई में गिरी मैक्स, दो लोगों की मौके पर मौत, 10 घायल….

गहरी खाई में गिरी मैक्स, दो लोगों की मौके पर मौत, 10 घायल….

उत्तराखंड़- नई टिहरी में ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर एक मैक्स वाहन 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 12 यात्री सवार थे, जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 12 बजे बाद गंगोत्री हाईवे पर कमांद से 2 किमी पहले चंबा की तरफ जाते मैक्स वाहन संख्या यूके10टीए0331 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया।यह हादसा कुनेर गांव के पास हुआ, जहां वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में 12 व्यक्ति सवार बताए जा रहे हैं। एक महिला सहित 2 लोगों की मौत की खबर है। मौके पर पुलिस द्वारा राहत व बचाव कार्य कर घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है। सात घायलों को राजकीय चिकित्सालय चंबा व 3 घायलों को कमांद चिकित्सालय भेजा गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

No comments:

Post a Comment

साइबर क्राइम पर पुलिस सतर्क, जांच टीमें गठित

साइबर क्राइम पर पुलिस सतर्क, जांच टीमें गठित देहरादून।  गोरा पड़ाव की घटना पुलिस अधिकारियों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। इस संदर्भ मे...