प्रदेश में 27 विभागों ने किया कार्य बहिष्कार, मांगें पूरी न होने पर सरकार कों दी उग्र आंदोलन की चेतावनी….
प्रदेश के करीब 27 विभागों के कार्मिक अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर पिछले चार माह से आंदोलनरत हैं। उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक और आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने सरकार के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी। सुबह हाजरी लगाने के बाद कर्मचारी कार्यबहिष्कार में चले गए। इसके तहत परेड ग्राउंड में मोर्चा ने अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू कर दिया। कर्मचारियों का यह आंदोलन पूरे प्रदेश भर में आरंभ हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव तक वार्ता की गई। लेकिन, आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ। शनिवार को संयुक्त मोर्चा से जुड़े कार्मिक सांकेतिक कार्य बहिष्कार पर रहे थे। आज भी सभी विभागों के कार्मिक परेड ग्राउंड में पहुंचे। और अनिशिचत कार्यबहिष्कार पर चले गए। इस दौरान मोर्चा के मुख्य संयोजक ठाकुर प्रह्लाद सिंह ने कहा कि यह आंदोलन सरकार को वायदे को याद दिलाने के लिए है। यदि सरकार ने मांग नहीं मानी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment