Pages

Tuesday, August 28, 2018

उत्तराखंड में बारिश का कहर, घनसाली में फटा बादल, 8 लोग मलबे में दफन…..

उत्तराखंड में बारिश का कहर, घनसाली में फटा बादल, 8 लोग मलबे में दफन…..

 उत्तराखंड के पहाड़ों पर लगातार बारिश का कहर जारी है। आज सुबह टिहरी जिले के घनसाली में बादल फटने से एक ही परिवार के 8 लोग मलबे में दफन हो गए। जिनमें से 3 के शव निकाले जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक घनसाली के कोट गांव में आज सुबह करीब चार बजे बादल फट गया। बादल फटने से यहां एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दफन हो गए। जिस घर पर मलबा आया उसमें आठ लोग रहते थे, जिनमें से केवल एक छोटी बच्ची के बचे होने की खबर है। राहत बचाव दल मलबे में दबे लोगों को ढूंढने में जुट गया है। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद हैं। प्रदेश में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़कों पर आना-जाना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश में 150 से ज्यादा संपर्क मार्गों पर आवागमन बाधित है। भूस्खलन का सर्वाधिक प्रभाव पौड़ी जिले में है। यहां 80 सड़कें बाधित हैं।बदरीनाथ के पास लामबगड़ में हाईवे सातवें दिन भी नहीं खुल पाया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवान मलबा हटाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन लगातार दरक रही पहाड़ी के कारण मार्ग खोलना चुनौती बन गया है।

No comments:

Post a Comment

साइबर क्राइम पर पुलिस सतर्क, जांच टीमें गठित

साइबर क्राइम पर पुलिस सतर्क, जांच टीमें गठित देहरादून।  गोरा पड़ाव की घटना पुलिस अधिकारियों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। इस संदर्भ मे...