Pages

Thursday, August 23, 2018

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उत्तराखंड़ ने भी आगें बढायें हाथ……

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उत्तराखंड़ ने भी आगें बढायें हाथ……

केरल में आई बाढ़ ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया। इन बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जहां पूरा देश जुटा हुआ है। वहीं उत्तराखंड भी मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री से लदे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देहरादून में उत्तराखंड वेल्फेयर इंडस्ट्रीज, पटेल नगर के सौजन्य से राहत सामग्री से भरे हुए ट्रक को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर धरमपुर विधायक विनोद चमोली भी मौजूद थे। इस मौके विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केरल आज भीषण आपदा से जुझ रहा है। इसलिए इस आपदा के समय हम सब लोगों कों केरल पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने व्यापारियों, सामाजिक संगठनों से आपदा पीड़ितों की अधिक से अधिक मदद करने का भी आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

साइबर क्राइम पर पुलिस सतर्क, जांच टीमें गठित

साइबर क्राइम पर पुलिस सतर्क, जांच टीमें गठित देहरादून।  गोरा पड़ाव की घटना पुलिस अधिकारियों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। इस संदर्भ मे...