क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए 77 करोड़ रुपए? सोशल मीडिया पर अफवाह का दौर जारी

केरल में आई भयावह बाढ़ से प्रभावित लाखों लोगों की मदद के लिए सारा देश एक हो गया है। देश के हर कोने से सरकारी-गैर सरकारी संस्थाएं अपनी ओर से बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सेलिब्रिटी भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और देशवासियों से केरल में आई विकराल बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे खेल जगत की नामी हस्तियों ने केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने की घोषणा की है साथ ही लोगों से भी मदद की अपील की है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर तेजी से एक अफवाह भी फैल रही है कि पुर्तगाल के कप्तान और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 77 करोड़ रुपए दान में देने की घोषणा की है। यह बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ दिन पहले इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब लीवरपूल और स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने भी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की घोषणा की थी। लेकिन अब रोनाल्डो द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद की खबर लगातार वायरल हो रही है।

हालांकि ये खबर सही है या गलत इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। लेकिन ये कहानी तब शुरू हुई जब कुछ फैन्स ने ट्वीट कर रोनाल्डो से केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का अनुरोध किया। रोनाल्डो पहले भी अपनी चैरिटेबल संस्था के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करते रहे हैं। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही कुछ ऐसे ट्वीट्स दिखाई देने लगे जिनमें यह कहा जा रहा था कि रोनाल्डो पहले ही केरल बाढ़ पाड़ितों की मदद के लिए 77 करोड़ रुपए दान में दे चुके हैं। यह बात कहां से शुरू हुई इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।
No comments:
Post a Comment