Pages

Friday, August 24, 2018

सुंदरवन में मछुआरे को उठा ले गया बाघ

सुंदरवन में मछुआरे को उठा ले गया बाघ


सुंदरवन में मछुआरे को उठा ले गया बाघ
कोलकाता, । सुंदरवन के पंचमुखानी जंगल में मछलियां पकड़ने गए एक मछुआरे को बाघ उठा ले गया। मछुआरे का नाम रणजीत हलदर (47) है। वन विभाग ने जानकारी मिलने के बाद मछुआरे की तलाश शुरू की है, हालांकि खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रणजीत अपने दो दोस्तों सपन विश्वास और प्रकाश हलदर के साथ गुरुवार को मछलियां केकड़ा पकड़ने गया था। सभी पंचमुखानी जंगल में नदी किनारे मछलियां पकड़ रहे थे। तभी घनी झाड़ी से एक रॉयल बंगाल टाइगर बाहर निकला।
किसी के कुछ समझ पाने से पहले ही बाघ ने रणजीत को अपने जबड़े में दबोच लिया और घने जंगल की ओर खींचकर ले गया। सपन और प्रकाश बाघ को देखकर इतना डर गए कि रणजीत को बचाने के लिए कुछ भी नहीं कर पाए। दोनों वहां से वापस गांव लौटे और गांववालों को इसकी जानकारी दी।
रात हो जाने के कारण तलाशी अभियान नहीं चलाया जा सका। शुक्रवार को गांव वाले वन विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद जंगल में रणजीत की तलाश शुरू की गई है। 

No comments:

Post a Comment

साइबर क्राइम पर पुलिस सतर्क, जांच टीमें गठित

साइबर क्राइम पर पुलिस सतर्क, जांच टीमें गठित देहरादून।  गोरा पड़ाव की घटना पुलिस अधिकारियों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। इस संदर्भ मे...